फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य इकाइयों पर लगाई जाए सुझाव पेटिका : सीएमओ

Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देवरिया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को धन्वंतरि सभागार में कार्यकारी समिति की बैठक हुई।
बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमओ ने सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सहित सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर प्राथमिकता के साथ सुझाव पेटिका लगाने और शत प्रतिशत एनसीडी स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य सूचकांकों की रिपोर्ट को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्रों मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों को चिन्हित कर शो-काज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव बढ़ाई जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लक्षय के सापेक्ष पुरुष व महिला नसबंदी कम होने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाया। उन्होंने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के तहत लोगों को संचारी रोंगो के प्रति जागरूक किया जाए। दस्तक अभियान में आशा घर-घर जाकर बुखार के रोगियों को चिन्हित करें । 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत संभावित लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए।
कहा कि 20 अप्रैल से चलने वाले स्कूल आधारित डीपीटी/टीडी टीकाकरण अभियान के तहत माइक्रोप्लान बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें