फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही और रामइकबाल के बेटों समेत छह पर मुकदमा

Sat, 06 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष के बेटे, सपा प्रत्याशी समेत पांच पर बीडीसी सदस्य के भाई के अपहरण का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के बेटे पर भी शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन


बघौचघाट एसओ ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे और प्रत्याशी सुब्रत शाही के खिलाफ भी बीडीसी सदस्य को जबरदस्ती ले जाने पर केस दर्ज कराया।

पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों ने कथित रूप से अपहृत दोनों भाइयों को एसपी के सामने प्रस्तुत किया। जहां दोनों पक्षों से रुपये लेने का मामला सामने आया।

पथरदेवा ब्लॉक के पांडेयपुर निवासी दुर्गा शर्मा बीडीसी सदस्य हैं। शुक्रवार की देर शाम उनके भाई शुभ नारायण शर्मा बघौचघाट स्थित दुकान बंद करके घर आ रहे थे।
विज्ञापन


उसी समय सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव के बेटे जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, सपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह, मुंशी जायसवाल, मुनीब जायसवाल और कयामुददीन उन्हें वाहन में जबरन बैठाकर लेते गए।

इसकी खबर पाकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही अपने समर्थकों के साथ बघौचघाट थाने पर पहुंच गए। कई घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।

डीएम और एसपी से शिकायत के बाद बीडीसी सदस्य की माता लालमती की तहरीर पर पांचों पर अपहरण का केस दर्ज हो गया।

उधर, बघौचघाट के थानाध्यक्ष राम अशीष यादव ने सूर्य प्रताप शाही के बेटे सुब्रत शाही पर बीडीसी सदस्य को उसके घर से अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए लेकर चले जाने का केस दर्ज किया।

शनिवार को सूर्य प्रताप शाही बीडीसी सदस्य दुर्गा शर्मा को लेकर एसपी आवास पर पहुंचे। उनके साथ विधायक जन्मेजय सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रदेश मंत्री जयप्रकाश निषाद और पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्घ मिश्र थे।
विज्ञापन


नेताओं ने एसपी से मिलकर बीडीसी सदस्य के अपहरण की बात को गलत बताया। बीडीसी सदस्य ने भी अपहरण से  इंकार किया।


कुछ देर बाद एसओ राम अशीष यादव बीडीसी सदस्य के भाई शुभ नारायण को लेकर एसपी आवास पहुंचे। जहां एसपी ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें