संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नगर के वार्ड नंबर पांच रामपुर लिटिहा में रविवार को ट्रांसफार्मर के पास एक विद्युत पोल से जर्जर तार टूटकर एक मकान पर गिर गया। संयोग ठीक रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उपकेंद्र पर सूचना के बाद आपूर्ति बाधित कर दी गई। देर शाम तक तार ठीक नहीं हो पाया था, जिससे विद्युत आपूर्ति नहीं बहाल हो पाई। जेई गोरख गुप्ता ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।