देवरिया। पुिलस अधीक्षक अभिजित आर शंकर कहा कि श्किायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर मातहतों की जवाबदेही तय की जाएगी। रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में एसपी ने शिकायतों के निस्तारण, त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था और युवकों के गैंग की गतिविधियों की समीक्षा की। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसपी ने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में प्राप्त जनशिकायतों और आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने संतुष्ट और असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के फीडबैक की जानकारी ली। असंतुष्टि के कारणों की जांच कर शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था और थाना स्तर पर तैयार किए गए त्योहार रजिस्टर की समीक्षा की गई। संवाद