फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हादसे में जीजा की मौत, साले समेत दो घायल

Sun, 01 Nov 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के तिलौली उर्फ डेहरी गांव के मंदिर के पास शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा, साले समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। डॉक्टर ने जीजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के नया टोला बाघमारा निवासी शिव कुमार (48) मुंबई में गैराज चलाते थे।
उनकी ससुराल खुखुंदू क्षेत्र के पुरैनी गांव में है। पांच दिन पहले वह पत्नी संगीता देवी और बच्चों के साथ ससुराल आए थे। शनिवार की देर शाम वह साले सत्यम गौड़ (28) के साथ बाइक से पेट्रोल भराने परसिया भंडारी जा रहे थे।
विज्ञापन

देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर तिलौली उर्फ डेहरी गांव के मंदिर के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में डेहरी निवासी मुन्ना (50) भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां शिव कुमार की मौत हो गई। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें