फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभावती व अमित क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित

विज्ञापन
भलुअनी ब्लॉक परिसर में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशी। संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सुभावती व अमित क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित
विज्ञापन

देवरिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त दो पदों के लिए हुए चुनाव में शुक्रवार को मतों की गणना हुई। विकास खंड पथरदेवा के पकड़ी बाबू से सुभावती देवी तथा भलुअनी ब्लाक के क्षेत्र पंचायत परसिया ओझा वार्ड से अमित कुमार सदस्य घोषित किए गए। दोनों स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। दोनों स्थानों पर कुल 1445 लोगों ने डाले वोट थे।
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र पंचायत सदस्य संख्या 36 पकड़ी बाबू के लिए बृहस्पतिवार को प्राथमिक पाठशाला पकड़ी बाबू पर बने दो बूथों पर मतदान हुआ था। कुल 509 वोट पड़े थे। शुक्रवार को मतों की गिनती में सुभावती देवी 260 मत पाकर विजयी घोषित की र्गइं। जबकि इसके प्रतिद्वंद्वी कृपा शंकर तिवारी को 240 मत मिले। नौ मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन

उपचुनाव में अमित ने मारी बाजी
भलुअनी। क्षेत्र के परसियां ओझा वार्ड संख्या 92 बीडीसी सदस्य के लिए उपचुनाव की मतगणना में अमित दूबे को 932 में से 476 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी यशोदा को भारी अंतर से पराजित किया। सुबह आरओ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ.रौनक की देखरेख में मतगणना शुरू हुई। अमित दूबे पहले ही चक्र में बढ़त बना लिए थे। मतगणना में अमित दूबे 476, यशोदा दूबे 235, जबकि राजन दूबे को 201 वोट मिले।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए चार एसआई, 20 कांस्टेबल और चार महिला आरक्षियों की तैनाती की गई थी। आरओ ने बताया कि अमित दूबे विजयी घोषित किए गए हैं। 20 वोट रद्द पाए गए हैं। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, सीओ पंचम लाल, बीडीओ मनोज कुमार, एडीओ पंचायत राजेश राय, थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें