फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर घटते ही बंधे के पास कटान शुरू

विज्ञापन
भागलपुर के देवसिया में कटान करती सरयू नदी - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
सरयू का जलस्तर घटते ही बंधे के पास कटान शुरू
विज्ञापन

भागलपुर। तीन दिन से लगातार बढ़ रही सरयू नदी से तटवर्ती इलाकों के लोग दहशत में थे। बृहस्पतिवार दोपहर से नदी का पानी कम होने लगा तो कटान शुरू हो गई। करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए स्पर बंधे के पास कटान हो रही है। विभाग की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
भागलपुर-मईल मार्ग पर स्थित गांव छित्तूपुर, देवसियां, भागलपुर को बाढ़ और कटान से बचाने के लिए बाढ़ विभाग ने कुछ साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से कार्य कराया था। देवसिया गांव के सामने बने स्पर बंधे के पास ही कटान हो रही है। तटवर्ती गांवों के लोगों को नदी का पानी बढ़ने से बाढ़ और कटान की चिंता सताने लगी है। बाढ़ विभाग के जेई एनपी सिंह ने बताया कि कटान रोकने के लिए बनाए गए स्पर बंधे के पास कटान हो रही है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद उपाय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भदिला प्रथम गांव बना टापू, बढ़ीं मुश्किलें
बरहज। सरयू नदी में उफान से राप्ती नदी में बाढ़ आ गई है। भदिला प्रथम गांव टापू बन गया है। गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है। लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को समाजसेवी जितेंद्र भारत ने जनसुनवाई पोर्टल पर डीएम से गांव के लोगों के आवागमन के लिए नाव लगवाने की मांग की है।
बरहज निवासी जितेंद्र भारत ने शिकायती पत्र में कहा है कि राप्ती नदी में उफान आ गया है। भदिला प्रथम गांव चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। जरूरत के सामान की खरीदारी, स्कूली छात्रों, नौकरीपेशा लोगों आदि के लिए आवागमन का साधन न होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

भदिला गांव में करीब दो हजार की आबादी निवास करती है। प्रत्येक वर्ष गांव बाढ़ के पानी से घिर जाता है। पुल न होने के कारण लोगों को आवागमन को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि भदिला प्रथम गांव के हालात पर निरंतर नजर रखी जा रही है। जल्द ही नाव की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें