फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचलड़ी विद्युत सब स्टेशन का फीडर ब्लास्ट

Thu, 14 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पचलड़ी विद्युत सब स्टेशन का दक्षिणी फीडर बुधवार की रात ब्लास्ट कर गया। इससे फीडर से जुड़े करीब तीस गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली कर्मचारी फीडर ठीक करने में लगे रहे। देर शाम तक भी बिजलीआपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन


विद्युत सब स्टेशन से दोआबा के 52 गांव जुड़े है। बुधवार की रात करीब दस बजे बिजली की सप्लाई चालू करने के दौरान फीडर ब्लास्ट हो गया।

उसकी लपट से स्टेशन पर तैनात एसएसओ बाल-बाल बच गया। फीडर ब्लॉस्ट करने की आवाज सुनकर लोग रात में ही स्टेशन पर जुट गए।

दक्षिणी फीडर से जुड़े नीबा, मठिया, सरांव, बसडीला, भेड़ी, एकौना, डढ़िया, नरायनपुर आदि गांवों की बिजली गायब है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता रोहिताश ने कहा कि फीडर को बनाने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन


दोआबा के गांवों में बिजली की आपूर्ति बहाल करने का पूरा प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें