फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गणित, अंग्रेजी और हिंदी को बेहतर ढंग से समझे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- कमजोर छात्रों को पारंगत बनाने के लिए डायट में सोमवार से शुरू हुआ प्रशिक्षण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। माध्यमिक स्तर पर बदले पाठ्यक्रम के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय को बेहतर तरीके से छात्र और छात्राओं को समझाएं कि कमजोर विद्यार्थी भी इसे समझ सके, इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के 22 राजकीय व 122 एडेड माध्यमिक विद्यालयों के इन विषयों के शिक्षकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण के जरिए नए मॉडल के अनुसार विषय विशेषज्ञ इन्हें प्रशिक्षित करेंगे। इसका लाभ भविष्य में इन छात्रों को मिलेगा। सोमवार को चयनित शिक्षकों का डायट पर प्रशिक्षण प्रारंभ भी हो गया।
जिले के राजकीय व एडेड स्कूलों में इन चारों विषयों को मिलाकर कुल 531 सहायक अध्यापक हैं। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषय को रुचिकर बनाने के लिए यह पहल की गई है। जीआईसी के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र कहते हैं कि अक्सर देखने में आता है कि कमजोर छात्र डरे से रहते हैं और कक्षा में पीछे बैठते हैं। ऐसे छात्रों को विषय की समझ भी आगे बैठने वाले छात्रों की तरह नहीं होती। ऐसे में ऐसे प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के लिए लाभकारी साबित होते हैं।
विज्ञापन

उधर, डीआईओएस शिवनारायण सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को विद्यालय से कार्यमुक्त करने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है। 12 से 19 अगस्त तक प्रशिक्षण का पहला चरण, 20 से 24 अगस्त तक दूसरा चरण प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

डायट के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कमजोर छात्रों के हित को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व हिंदी के शिक्षकों के लिए बनाया गया है। यहां से प्राप्त प्रशिक्षण के बाद वह इसे बेहतर तरीके से अपने विद्यालयों में कर सकेंगे और इसका पूरा लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें