फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग जाम किया

Thu, 29 Sep 2016 11:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
छात्र नेताओं ने रुद्रपुर देवरिया सड़क मार्ग जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर (ब्यूरो)। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में छात्र नेताओं ने धांधली का आरोप लगाया है। गुरुवार को तहसील के सामने छात्र नेताओं ने रुद्रपुर-देवरिया मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक छात्रनेता नारेबाजी करते रहे। उन्होंने एसडीएम से मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत की। प्रत्याशी रहे अंगद यादव, सौरभ गुप्ता, शिव महिमा, सुर्यांशु तिवारी के नेतृत्व में छात्र तहसील पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने चुनाव अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया। छात्र संघ चुनाव में रिकॉर्ड मतदान को लेकर संदेह जताया। छात्र नेताओं ने कहा कि मतदान में गड़बड़ी की गई है। परिचय पत्र से अधिक छात्रों ने मतदान किया है। मतगणना के दौरान एजेंटों की बात नहीं सुनी गई। मतगणना के बाद शिकायत दर्ज कराने पर कार्रवाई नहीं हुई। लोकतंत्र की पहली सीढ़ी में छात्र नेताओं का मनोबल गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

छात्र हित को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। मार्ग जाम करने वालों में अखिलेश यादव, राजेश यादव, अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे। इस बाबत चुनाव अधिकारी डॉ. पीएन दूबे ने कहा कि छात्रसंघ में इस बार रिकॉर्ड 87 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में पूरी तरह पारदर्शिता रखी गई है। नियमानुसार चुनाव करा कर पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण भी करा दिया गया। सभी आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें