फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नारी स्वालंबन का संदेश लेकर दौड़ीं छात्राएं

Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रन पॉवर इम्पावरमेंट में दौड़ती छात्राएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं व प्रशिक्षु पुलिसकर्मी नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन का संदेश लेकर दौड़ीं। उन्होंने समाज को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वालंबन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राजकीय इंटर काॅलेज की छात्राएं और प्रशिक्षु पुलिसकर्मी शामिल रहीं। दौड़ पुलिस लाइंस से शुरू होकर एडिशनल एसपी उत्तरी आवास के पास होते हुए वन स्टॉप सेंटर, बस स्टेशन चौराहा, भटवलिया तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइंस पहुंची।
विज्ञापन

यहां पर प्रेक्षागृह में महिला संबंधी अपराधों के प्रकार एवं उनसे बचाव के उपाय जैसे छेड़खानी, पीछा करना (स्टॉकिंग), साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, शोषण और उत्पीड़न की स्थितियों में क्या कदम उठाएं, किसी भी घटना के समय शांत न रहकर तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने की जानकारी दी।
विज्ञापन

डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से जुड़े खतरे, ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर बुलिंग से कैसे बचें।
अज्ञात लिंक, फर्जी आईडी या संदिग्ध संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। गुड और बैड टच की समझ किसी भी असहज स्थिति में तुरंत विश्वसनीय व्यक्ति या पुलिस से संपर्क करने का आत्मविश्वास दिलाया गया। इससे पूर्व छात्राओं को पुलिस लाइंस देवरिया से क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा, क्षेत्राधिकारी विनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें