देवरिया। जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा में शुक्रवार को प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें स्वच्छता पर आधारित विभिन्न तिथियों में आयोजित कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में मदीना खातून, गणेश मद्धेशिया, बबली प्रजापति, खुशी मद्धेशिया, पूनम, सिमरन और अर्पित को पुरस्कार मिले। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमित सिंह, रुखसार खातून, अंजू, नाजिया, आशिया, संजना, सनी, अंश, सरफराज और आंचल को पुरस्कार मिला। जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले कक्षा 11 के छात्र मुकेश कुमार को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इस दौरान राकेश कुमार पांडेय, रोशन लाल, अरुण कुमार, विवेक राव, देवव्रत पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद