देवरिया। रामपुर कारखाना नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच कर एक युवक ने अधिशासी अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
रामपुर कारखाना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि नगर पंचायत के ठाकुर रामेश्वर सिंह वार्ड के रहने वाला आबिद अली अंसारी उर्फ बेचन 14 सितंबर को नगर कार्यालय में पहुंचा। उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। मामले में हल्का के एसआई रामअवध राम ने बताया कि अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर केस कर लिया गया है। उधर आरोपी ने बताया कि आरोप गलत है। मेरे द्वारा ईओ का एसी बनाया गया था। जिसे लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और मजदूरी मांग रहे थे। इसी बात पर भड़क गए और मेरे खिलाफ केस दर्ज करा दिए हैं। संवाद