बरहज। क्षेत्र के एक लघु माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लवरछी न्याय पंचायत के विद्यालयों के छात्रों ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विराट, जबकि 200 मीटर में अंश और 400 मीटर में किशू प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अंजली यादव, 100 मीटर में पायल और 200 मीटर में अन्नू ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में रितिक और दीपू, जबकि बालिका वर्ग में दिव्या और सलोनी प्रथम रहीं। गोलाक्षेपण में धर्मवीर यादव ने बाजी मारी।
इस दौरान अशोक सिंह, उमेश चंद्र, शशिभूषण पाठक, सुशील यादव, निजामुद्दीन अंसारी, विक्रम प्रताप राव, संजय प्रजापति, चंद्रमोहन पांडेय, बृजेश, शैलेष सिंह, कृतमुख पांडेय, चंदन कुमार, अमृता मिश्रा और दुर्गेश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।