फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने दिखाई मेधा

Mon, 10 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नेशनल प​ब्लिक स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा देते बच्चे
विज्ञापन
देवरिया। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत बृहस्पतिवार को प्रथम चरण की परीक्षा नेशनल पब्लिक स्कूल में शुरू हुई। पहले दिन की परीक्षा में कक्षा तीन से कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन


अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे न केवल यह जान सकें कि वे अपने समकक्ष विद्यार्थियों के बीच कहां खड़े हैं बल्कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव भी प्राप्त कर सकें। इस ओलंपियाड के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को परखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। साथ ही इस पहल का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य है कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उसे सम्मानित करना।

परीक्षा संरचना

लेवल 1 (स्कूल स्तर) 6
नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक
लेवल 1 का (फेज 2): 16
दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक

पुरस्कार जिला स्तर

जिला स्तर मेडल और प्रमाणपत्र राज्य स्तर नकद पुरस्कार एवं शील्ड राष्ट्रीय स्तर नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड उन होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत करता है, जो अपने ज्ञान और मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। 13 नवंबर तक चलने वाली प्रथम चरण की परीक्षा में टॉप 20 प्रतिशत विद्यार्थी अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें