गौरी बाजार। क्षेत्र के एक विद्यालय में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में अध्ययनरत आधा दर्जन छात्र मंगलवार को गौरी बाजार थाने पहुंच विद्यालय के प्रबंधक पर प्रवेश पत्र न देने का आरोप लगाए। पुलिस को दिए गए तहरीर में छात्रों ने आरोप लगाया है कि बोर्ड की 18 फरवरी से परीक्षा शुरु हो रही है। प्रबंधक द्वारा उनका प्रवेश पत्र नहीं दिया गया। पूछने पर कोई कसरण न बताते हुए अपशब्द कहकर विद्यालय से भगा दिया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने मामले में प्रबंधक से बात की। उसने छात्रों को शीघ्र प्रवेश पत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।छात्रों को समझा-बुझाकर पुलिस ने वापस विद्यालय भेज दिया। संवाद