फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पंखे के सहारे लटका मिला छात्रा का शव

Mon, 14 Sep 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। कस्बे के राजगद्दी वार्ड में शनिवार की रात स्नातक की छात्रा का साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे लटका शव मिला। देर तक कमरे से नहीं निकलने पर परिजनो ने अंदर झांककर देखा तो पंखे से छात्रा का शव लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजगद्दी वार्ड निवासी संजय मद्धेशिया की 20 वर्षीय पुत्री प्रीति मद्धेशिया स्नातक की छात्रा थी। शनिवार की रात वह अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक नहीं निकली तो परिजन ने कमरे में जाकर देखा। पंखे से साड़ी के फंदे से लटका शव देखकर उनके होश उड़ गए।
परिजन की सूचना पर रामपुर कारखाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान के निर्देश पर दरोगा अंतिमा मौर्य ने पुलिसकर्मियों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छात्रा के मोबाइल की जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें