फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने केंद्राध्यक्ष कार्यालय में ताला जड़ा

Tue, 10 May 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
एसडीपीजी कॉलेज में पुलिस की मौजूदगी मं केन्द्राध्यक्ष से वार्ता करते छात्र नेता
विज्ञापन
सलेमपुर के  एसडीपीजी कॉलेज मठ लार में परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष के उपस्थित नहीं होने पर छात्र नेताओं ने हंगामा किया। परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करते हुए छात्र नेताओं ने केंद्राध्यक्ष कार्यालय में ताला जड़ दिया। मामला बढ़ता देख ढाई घंटे बाद केंद्राध्यक्ष कॉलेज पर पुलिस को साथ लेकर पहुंचे। पुलिस ने केंद्राध्यक्ष कार्यालय में बंद ताले को खुलावाया। केंद्राध्यक्ष और छात्र नेताओं के बीच वार्ता के दौरान कार्यालय में तकरार भी हुई। इसकी वजह से आधे घंटे विलंब से परीक्षा की कॉपियां सील हुईं।
विज्ञापन


एसडीपीजी कॉलेज में मंगलवार को सुबह आठ बजे से एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। नौ बजे छात्रसंघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और महामंत्री साहू विशाल कुमार गुप्त के नेतृत्व में छात्र नेता कॉलेज पहुंचे। बिना केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में परीक्षा होता देख छात्र नेता हंगामा करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें