सलेमपुर में सपा विधायक मनबोध प्रसाद का छात्रों ने पुतला फूंका।
- फोटो : अमर उजाला
मेहरौनाघाट। विधायक मनबोध प्रसाद का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। स्वामी देवानंद महाविद्यालय मठ लार गेट पर नाराज छात्र नेताओं ने उनका पुतला जला कर नारेबाजी की। सलेमपुर सुरक्षित सीट से सपा प्रत्याशी का टिकट बदलने की मांग को लेकर चल रहा विरोध अब छात्र नेताओं में भी दिखने लगा है।
छात्र नेता करन यादव भोलू के नेतृत्व में गुरुवार को स्वामी देवानंद महाविद्यालय मठ लार गेट पर विधायक का पुतला छात्रों ने जलाया। छात्रों ने विधायक मनबोध प्रसाद पर आरोप लगाया कि इनके इशारे पर बीते दिन पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं और जेल भेजने का काम किया।
विधायक पांच साल तक पार्टी से जुड़े लोगों को दरकिनार कर गैर पार्टी के लोगों का काम किए हैं। विरोध करने वालों में प्रमोद यादव, विनय सिंह, रत्नेश यादव, भीष्म प्रताप सिंह, रितेश यादव, दीपक, संदीप, दानिश लारी, गुफरान अंसारी आदि मौजूद रहे।