फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान कार्बाइड की चपेट में आने से छात्र घायल

Fri, 03 Mar 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीबी विद्यालय महुआपाटन में हादसा, एम्स गोखपुर में चल रहा इलाज
विज्ञापन

तरकुलवा। महुआपाटन स्थित आरडीबी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान मॉडल का प्रदर्शन करते समय कार्बाइड की चपेट में आने से एक छात्र के झुलसने का मामला सामने आया है। घायल को एम्स गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। प्रधानाचार्य पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर बीते मंगलवार को आरडीबी विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थी कार्बाइड से कैसे विस्फोट किया जाता है, मॉडल के जरिये इसका प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान छात्र सिद्घांत प्रजापति इसकी चपेट में आ गया और उसका चेहरा झुलस गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में घायल छात्र के पिता दीपक प्रजापति निवासी महुआरी ने आरोप लगाया है कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करने एक माननीय को आना था। इसी बीच सब उनके स्वागत में लग गए। ऐसे में मॉडल का प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं रहा। इसी दौरान उनके पुत्र सिद्घांत की आंखों में कार्बाइड का कुछ हिस्सा चले जाने से वह झुलस गया। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य राधेश्याम कुशवाहा ने उन्हें बुलाकर सिद्घांत को पहले देवरिया एवं उसके बाद एम्स गोरखपुर में ले जाकर इलाज कराया। दूसरे दिन जब वह प्रधानाचार्य से मिलने गए तो वह धमकाने लगे।
विज्ञापन


बच्चे का इलाज हमने कराया है। उसके इलाज के लिए जो भी जरूरत होगी, उसे हम पूरी करेंगे। धमकाने की बात निराधार है।
-राधेश्याम कुशवाहा, प्रधानाचार्य

घायल विद्यार्थी के पिता ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्ष इस मामले को लेकर थाने भी आए थे। आपस में विचार-विमर्श कर वह चले गए। यदि आपसी समझ नहीं बनी तो आरोपी पर मामला दर्ज किया जाएगा।
दिनेश कुमार मिश्रा, एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें