सीडीओ ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका देख की कार्रवाई
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को सुबह 10.20 बजे विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसमें 21 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन व मानदेय रोकते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष को कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर देने का निर्देश दिया है।
सीडीओ के निरीक्षण में जिला विकास अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अजय कुमार सिंह व सुनीता श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय के एडीसीओ विजय कुमार गुप्त, रामकृपाल, विनय कुमार सिंह एवं सहायक लेखाधिकारी सुुनील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मछुआ कार्यालय के संजय कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मी विद्यावती सिंह, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक राजेश कुमार मल्ल, पत्रवाहक प्रमोद कुमार पांडेय, राजकुमार पांडेय गैरहाजिर मिले।
इसी प्रकार जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक संजय कुमार मिश्रा, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार मल्ल, ड्राफ्टमैन सक्सेन, चतुर्थ श्रेणी कर्मी सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र बहादुर, सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मी सुनील कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के डीसी राजेश मणि त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह तथा पत्रवाहक मीरा देवी सहित कुल 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं।
सीडीओ ने बताया कि विभिन्न कार्यालयों के उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। उनके एक दिन का वेतन रोका गया है और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।