फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक की पिटाई से घायल छात्रा अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
शिक्षक की पीटाई से घायल छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक की पिटाई से छात्रा घायल
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के पिता ने खुखंदू पुलिस को तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पाठ याद नहीं रहने पर स्कूल प्रबंधक ने छात्रा की ऐसी पिटाई की कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवालों ने गुरुवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के पिता ने खुखुंदू पुलिस को तहरीर दी है। उधर, स्कूल प्रबंधक ने भी तहरीर देकर घरवालों पर ही बच्ची को पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के एकडंगा गांव निवासी राजेश पाठक की आठ साल की बेटी प्रतिष्ठा पाठक बैरौना के एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार की सुबह स्कूल गई थी। प्रतिष्ठा ने बताया कि स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाचार्य मनीष पांडेय कुछ याद करने के लिए दिए थे। मैं याद करके गई थी, लेकिन उनके हाथ में डंडा देख भूल गई। उन्होंने खूब पिटाई की। स्कूल के गेट का ताला बंद कर दिया। छुट्टी होने के बाद घर किसी तरह घर पहुंची। परिवारवालों ने उसका उपचार कराया। उधर, मनीष पांडेय ने पहले ही खुखुंदू पुलिस को तहरीर दी। उसने घरवालों पर बच्ची की पिटाई करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को बच्ची की तबीयत बिगड़ गई तो माता-पिता जिला अस्पताल लाए। यहां उसे भर्ती कर लिया गया है। पिता राजेश पाठक ने बताया कि खुखुंदू पुलिस को तहरीर दी गई है। इस बाबत खुखुंदू थाने के इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें