फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा लापता, युवक पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 01 May 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड से 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को खोज लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छात्रा 20 अप्रैल को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने क्षेत्र के ही राहुल नामक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़िता की मां ने 29 अप्रैल को थाना रामपुर कारखाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई कर कोर्ट में आरोपी को पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें