फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक की चपेट से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट से छात्र की मौत
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के खरोह चौराहे के पास शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। वह बुआ के घर खिचड़ी पहुंचा कर लौट रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी अच्छेलाल (17) पुत्र धर्मेंद्र यादव इंटर का छात्र था। वह गौरीबाजार क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव में बुआ के घर बाइक से खिचड़ी लेकर आया था। वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान खरोह चौराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें