फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर गलत इंजेक्शन लगाने से छात्र की मौत

विज्ञापन
अनूप यादव की फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर गलत इंजेक्शन लगाने से छात्र की मौत
विज्ञापन

प़रिवारीजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के सरौरा गांव निवासी एक छात्र की शनिवार रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिजनों ने बिहार प्रांत के एक मेडिकल स्टोर वाले पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिवारीजनों ने बरियारपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के सरौरा गांव निवासी अनूप यादव (18) पुत्र हरेंद्र यादव देवरिया में रहकर पढ़ाई करता था। अवकाश होने पर वह घर आया था। बृहस्पतिवार को उसे किसी कीड़े ने काट दिया। अनहोनी के डर से वह शनिवार शाम अपने एक दोस्त के साथ बिहार प्रांत के पगरा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंच कर इसके बारे में बताया। आरोप है कि मेडिकल स्टोर पर तैनात दुकानदार ने छात्र को इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर घर वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवारीजन उसे गाजीपुर जिले के अमवा के सती मां स्थान ले गए। वहां भी छात्र की मृत्यु की पुष्टि होने पर निराश होकर परिजन घर लौट आए। परिजनों ने बिहार प्रांत के मेडिकल स्टोर वाले पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत की है। एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें