फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाई और मां ने मोबाइल फोन चलाने से रोका तो छात्रा ने दे दी जान

Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शव लेकर भाग रहे घर वालों को इमरजेंसी पर होमगार्डों ने रोका
विज्ञापन

सुरौली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव की रहने वाली थी किशोरी

देवरिया। भाई और मां का मोबाइल फोन चलाने से रोकना किशोरी को इतना नागवार लगा कि उसने फंदे से लटककर जान दे दी। इमरजेंसी से शव लेकर भाग रहे घरवालों को होमगार्डों ने रोक लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुरौली थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी जमील अंसारी की 15 वर्षीय बेटी फिजा कक्षा 6 में पढ़ती थी। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह अकेले बैठकर मोबाइल फोन चला रही थी। भाई ने कई बार इसके लिए मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसको लेकर भाई और बहन के बीच झगड़ा हो गया। शोर सुनकर पहुंची मां पूरी बात सुनने के बाद फिजा को डांटने लगी।
विज्ञापन

भाई और मां की डांट सुनने के बाद छात्रा कुछ देर तक खामोश रही। इसके बाद वह कॉपी-किताब लेकर नव निर्मित मकान में पढ़ने की बात कहकर चली गई। कुछ देर बाद भाई उधर गया तो रस्सी के फंदे से बहन को लटका देख शोर मचाया। मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। घर वाले आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिवार के लोग बिना बताए शव लेकर घर वाले भागने लगे तो ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों ने रोक लिया और शव को मोर्चरी में पहुंचाया। घर वाले पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कह रहे थे। सदर कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें