फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिशन शक्ति के तहत छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की बीडीओ

Wed, 14 Oct 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गड़ेर की कक्षा छह की छात्रा अंशिका ने एक दिन के लिए खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई। इस पहल के जरिये छात्रा को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। साथ ही, बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने का कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

एक दिन की बीडीओ बनीं अंशिका को विकास खंड स्तर पर होने वाले कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

इस मौके पर बीडीओ भलुअनी राकेश राय, कुमारी संध्या, विद्यालय की वार्डन कृति मिश्रा, प्रियंका सिंह, चंचल गुप्ता, अंजलि भारती, मृदुभाषिणी, संजीव वर्मा और अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें