जाम में फंसे, इलाज से चूके
देवरिया। नेताजी सुभाष बोस की जयंती पर मानव शृंखला के कारण सोमवार को जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। मरीज इलाज कराने के लिए घर से निकले, पर जाम में घंटों फंसे रहे। इससे उन्हें अस्पताल पहुंचने में काफी देर हो गई। ऐसे में कई लोग इलाज कराने से चूक गए। उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा।
शहर में सलेमपुर, बरहज सहित अन्य स्थानों से आने वाले लोगों को सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। मानव शृंखला के आयोजन के कारण सभी मार्ग पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। घंटों जाम में फंस रहने के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। जाम खुलने पर लोगों को राहत मिली। जाम के चलते बहुत से लोग समय अस्पताल नहीं पहुंच पाए। जब पहुंचे तो बंद होने का समय हो गया था, जिससे वे इलाज से चूक गए।