फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक लाख से अधिक लोगों ने बनाई मानव शृंखला

विज्ञापन
नेता सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन अवसर पर सडक सुरक्षा अभियान के तहत मानव श्रृंखला बना कर विद्यार्? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
एक लाख से अधिक लोगों ने बनाई मानव शृंखला
विज्ञापन

देवरिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता के लिए पूरे जिले में मानव शृंखला बनाई गई। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों विभागीय अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों सहित अन्य ने हिस्सा लिया। प्रशासन का दावा है कि एक लाख से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली और अन्य को भी जागरूक करने का निर्णय लिया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं सोनूघाट में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 26 हजार दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह कोरोना से होने वाली कुल मृत्यु से भी अधिक है, इसके लिए सभी को यातायात नियमों के पालन के साथ ही प्रयास करना चाहिए। बच्चे व युवा देश के भविष्य हैं। ये सीखेंगे तो आगे भी बेहतर होगा। शहर में स्पोर्ट्स स्टेडियम से लेकर सोनूघाट चौराहे तक करीब पांच किमी लंबी मानव शृंखला बना बच्चों ने सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मानव शृंखला में करीब 95 हजार छात्र-छात्राएं तथा आठ हजार के आसपास जनसामान्य शामिल हुए। कार्यक्रम में एसपी संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम एफआर नागेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राजेश झा, एएसपी राजेश सोनकर, डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें