फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज हवा ने बढ़ाई ठंड, अस्थमा के मरीजों की बढ़ी परेशानी

Tue, 02 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मौसम बदलने और तेज हवा से फिर ठंड बढ़ी है। इसकी वजह से सांस, अस्थमा, एलर्जी के मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोजाना करीब सौ मरीज आ रहे हैं। इसमें अस्थमा पीड़ितों की संख्या अधिक रहती है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह रहे हैं। मौसम बदला है। सुबह और शाम को ठंडी तेज हवा से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही सांस और एलर्जी के मरीजों की दिक्कत बढ़ा दे रही है। ठंडी हवा के नाक के रास्ते अंदर जाने संक्रमण बढ़ गया है, जिससे एलर्जी के साथ सांस के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ जा रही है। इन्हें सर्दी, जुकाम, नाक से पानी, आंख में खुजली होने लगती है। वहीं अस्थमा के मरीज सांस फूलने, गले में घरघराहट, सीटी की आवाज आने, सीने में दर्द आदि दिक्कत हो रही है। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट विभाग की ओपीडी में इन मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार को इस तरह के लक्षण लेकर आने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह से मरीज पहुंचने लगे। दोपहर तक मरीजों की संख्या बढ़ गई। डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. सुमित ने मरीजों का इलाज किया। इसमें करीब 70 अस्थामा, 30 सीओपीडी व 12 एलर्जी से पीड़ित मरीज रहे। उन्हें दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

चेस्ट व टीबी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि मौसम बदला है। दिन में धूप और सुबह व शाम की ठंडी हवा चल रही है। वातावरण में नमी से आरएसबी वायरस ग्रोथ करता है। ठंड से श्वांस की नली सिकुड़ती है। हवा के अंदर जाने से संक्रमण होता है। इससे अस्थमा, सीओपीडी व एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, सांस फूलने, गला घरघर करने, सीटी जैसी आवाज निकलने, सीने में दर्द, सीओपीडी के मरीजाें में सीने में जकड़न, सांस फूलने की दिक्कत होती है। जिनकी रोग प्रतिरोध क्षमता कम होती है उन्हें परेशानी होती है। लक्षण मिलने व परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें