-होली और रमजान में अराजकता फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
- खुखुंदू थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक
खुखुंदू। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार शाम को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता कर रहे एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि होली और रमजान में अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने दोनों समुदायों से आपस में मिलजुलकर एक-दूसरे का त्योहार मनाने और आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि होली के दिन जुमे की नमाज भी है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुमे की नमाज का समय दोपहर दो बजे से कर दिया जाए। उन्होंने चेताया कि अगर इसमें किसी अराजक तत्वों ने खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।