फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : सूर्य प्रताप

Thu, 18 Sep 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार की देर शाम महुआडीह क्षेत्र के पीड़ित के घर पहुंचे। यहां गांव के लोगों ने हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। शाही ने पीड़ित के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। उनके साथ गांव के मौजूद लोगों ने भी कृषि मंत्री से मांग किया कि पुलिस से निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई कराएं। कृषि मंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि छात्र की जघन्य हत्या हुई है। वहां के एसपी से बात हुई है। दोषी बख्शे नहीं जायेंगे। इसके लिए स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें