देसही देवरिया। पथरदेवा क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहे अब स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगे। इस पर करीब पचास लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। कार्यदायी संस्था बहुत जल्द इस पर काम शुरू कर देगी। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री बने सूर्य प्रताप शाही ने विधानसभा क्षेत्र के ऐसे प्रमुख चौक-चौराहे जहां पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी थीं। अब वहां करीब पचास लाख से ऊपर की लागत से स्ट्रीट लाइट लगवाने का फैसला किया है। यह राशि विधायक निधि से जारी हुई है। हेतिमपुर प्राचीन मठ पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके अलावा बरवा मीरछापर चौराहा, बंजरिया चौराहा, पकहां चतुर्भुज मंदिर, पकहां ग्रामसभा के मुख्य द्वार पर, बघौचघाट चौराहा, पांडेयचक चौक, रामपुर गौनरिया चौराहा, महुआडीह चौराहा, मोहराधन्नी, सोनहुला रामनगर में घाट पर स्ट्रीट लाइट और यात्री शेड का निर्माण किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ऐसे प्रमुख चौक चौराहे जहां स्ट्रीट लाइट नहीं लगी थी। वहां अब विधायक निधि से करीब पचास लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। टेंडर हो गया है। सामान भी आ गया है। आने के बाद उसे देख कर लगवाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी गुलाबी बस। संवाद