फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिनी मैराथन के लिए बनी रणनीति

Thu, 04 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत छह दिसंबर को प्रस्तावित मिनी मैराथन को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को बैठक बैतालपुर के ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में तैयारियों, प्रतिभागियों की सुरक्षा, मार्ग निर्धारण तथा आयोजन समिति की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस मिनी मैराथन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को मंच देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं में खेल के प्रति जबरदस्त उत्साह है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए सांसद खेल स्पर्धा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सभी पदाधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आयोजन को सफल बनाने में पूरी जिम्मेदारी निभाएं।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि खेल से अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक सोच का विकास होता है। अंत में आयोजन समिति ने कहा कि छह दिसंबर को होने वाली यह मिनी मैराथन जिले में खेल उत्साह को नई दिशा देगी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय, नगर पंचायत अध्यक्ष बैतालपुर सरिता प्रकाश पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरीबाजार प्रदीप मद्धेशिया, डॉ. राधेश्याम शुक्ला माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें