फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर ट्रैक्टर रोका, विरोध करने पर पीटा

Mon, 25 May 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बंजरिया मोड़ के पास बीच सड़क पर कुछ लोगों ने बाइक खड़ी कर ट्रैक्टर रोक दिया। जब मालिक ने विरोध जताया तो उनकी पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन


बंजरिया गांव निवासी रामप्रसाद मिश्र शनिवार की शाम को ट्रैक्टर और प्रेशर ट्राॅली लेकर कहीं जा रहे थे। वह गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी बगल गांव के कुछ युवक बाइक लेकर आए और अपनी बाइक बीच सड़क पर खड़ी कर ट्रैक्टर जाने से रोक दिया। रामप्रसाद मिश्र हाॅर्न बजाते रहे, लेकिन बाइक चालक अनसुनी करते रहे।
वह ट्रैक्टर से उतर कर बाइक हटाने लगे तो बाइक सवार गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित चालक भागने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने दौड़ाकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें