फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सदर तहसील से चोरी बाइक छह वर्ष बाद थाने से मिली

Sat, 06 Jan 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सुरौली थाना क्षेत्र के पैकौली नगउर गांव निवासी अभिमन्यु कुशवाहा की बाइक छह वर्ष पहले देवरिया तहसील से चोरी हो गई थी। जो बरहज थाने में मिली। बताया जा रहा है कि छह वर्ष पूर्व कपरवार चौराहे पर बाइक लावारिस हाल में पाई गई थी। जिसे पुलिस थाने लाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने नगउर गांव निवासी अभिमन्यु कुशवाहा को फोन पर उनकी बाइक के मिलने की सूचना दी। थाने पहुंचे अभिमन्यु ने बाइक की पहचान की।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार वह 31 दिसंबर 2015 को किसी काम से सदर तहसील गए थे। जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई। लोगों का यह भी कहना है कि बरामद की गई बाइक 2017 में कपरवार मुख्य चौराहे पर कुछ दिनों से लावारिस हाल में देखी गई थी। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी।
इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि लावारिस वाहनों की पहचान कराकर गाड़ी स्वामियों को सौंपने का अभियान चलाया जा रहा है। जांच में लावारिस हाल में मिली बाइक अभिमन्यु कुशवाहा का होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें