फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सिविल लाइंस रोड पर चलती कार के इंजन से धुंआ निकलने से हड़कंप

Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर के लिए लगा जाम, मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर स्थित सिविल लाइंस रोड पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कचहरी और शिव मंदिर के पास चलती एक कार से अचानक से धुंआ निकलने लगा। जिसे देख मौके पर हड़कंप मच गया। इससे कुछ देर के लिए फोरलेन के एक साइड में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन

आनन फानन लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची यातायात पुलिस की मदद से किसी तरह धुंए पर काबू पाया गया। मौके पर पहुंचे टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि कार में तकनीकी खराबी आ जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बाद में चाबी की मदद से इंजन को बंद किया गया और उसे सड़क किनारे लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें