फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मदरसा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का ब्योरा दर्ज करने के निर्देश से हड़कंप

Mon, 29 May 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रार ने जिले के सभी अनुदानित और मान्यता प्राप्त मदरसों को दिया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। जिले के सभी अनुदानित और मान्यता प्राप्त मदरसों को अपने यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। इसके लिए मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार ने आदेश जारी किया है। आदेश जारी होने से कम छात्र संख्या वाले मदरसा संचालकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जनपद में 17 अनुदानित और लगभग सौ मान्यता प्राप्त मदरसे यू डायस कोड के ऑनलाइन फिडिंग में जूझ रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार जगन मोहन सिंह ने मदरसा पोर्टल पर भी छात्र-छात्राओं की संख्या ऑनलाइन करने का निर्देश जारी किया है। यू-डायस कोड को ऑनलाइन करने से जूझ रहे मदरसा संचालक को पोर्टल पर भी छात्र संख्या भरनी होगी। आदेश जारी होते ही कम छात्र संख्या वाले मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है। छात्र-छात्राओं का आधार अनिवार्य कर दिए जाने से ऑनलाइन फिडिंग में हेरफेर भी नहीं हो सकेगा। इसके चलते मदरसा संचालक के दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

-
मान्यता बचाने को निजी स्कूल संचालकों से लगा रहे गुहार
केंद्र और प्रदेश सरकार ने समस्त सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों को अध्यापक और छात्र- छात्राओं की ऑनलाइन फीडिंग का निर्देश दे रखा है। सरकार ने ऑनलाइन फीडिंग में विद्यार्थियों का आधार अनिवार्य कर रखा है। इसके चलते बिना मान्यता वाले स्कूल संचालकों के पौ बारह हो गए हैं। मान्यता नहीं होने के चलते उन्हें यू डायस कोड और छात्र-छात्राओं की संख्या का ऑनलाइन फीडिंग करने से कोई सरोकार नहीं है। ऐसे में मान्यता प्राप्त स्कूल संचालक, जिनके वहां संख्या बहुत कम है, परेशान हैं। मान्यता बचाने के लिए वे बिना मान्यता वाले स्कूल संचालकों की शरण में पहुंच रहे हैं। छात्र-छात्राओं का आधार और नामांकन प्रपत्र उधार मांग कर अपने यहां से ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। ऑनलाइन फीडिंग के अनुसार स्कूलों में छात्र-छात्राओं के संख्या की जांच हो जाए तो संचालकों की पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें