फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति आयोजकों और पुलिस में बहस

Tue, 27 Sep 2016 11:45 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलेमपुर। मोहर्रम और दुर्गा पूजा को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दुर्गा पूजन समिति के लोगों ने डीजे बजाने की बात कही। इसको लेकर प्रशासन और मूर्ति आयोजकों के बीच बहस भी हुई। इसके अलावा ताजिया जुलूस निकालने के दौरान होने वाली परेशानियों को भी लोगों ने बताया।
विज्ञापन

प्रभारी एसओ अशोक यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर दुर्गा पंडालों में डीजे नहीं बजेगा। यह शासन का फरमान है।

इसके जगह पर आयोजक लाउडस्पीकर कर उपयोग करें। इसका उल्लंघन करने वाले आयोजकों और डीजे संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। हियुवा नेता विनोद ठठेरा ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। मूर्ति आयोजकों ने भी इस पर हामी भरी। वहीं पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता, शिवाकांत तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभूदयाल गुप्त, ढेबा भाई, असलम आदि ने भी त्योहार के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से किया। ताजिया जुलूस के दौरान बिजली का लूज होने से परेशानी होती है।


त्योहार से पहले इसे ठीक कराने की मांग कई गांव के लोगों ने किया। इस दौरान नायब तहसीलदार डॉ. संजीव राय, मंटू सिंह, हरेराम यादव, जैनुल अख्तर, मंजूर अख्तर और मेराज अब्दुल्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें