फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्य स्तरीय टीम ने जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

Tue, 24 Feb 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सोमवार को भागलपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करने के लिए राज्य स्तरीय एसआरएम (स्टेट रिब्यू मिशन) टीम ने क्षेत्र के सभी अस्पतालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डिप्टी डीआईओ बलिया डाॅ. शशिप्रकाश और फैमिली लाॅजिस्टिक बलिया डाॅ. उपेन्द्र चौहान ने सीएचसी परसिया चंदौर, न्यू पीएचसी रेवली, ठेंगवल दूबे, मईल और गांवों में खोले गए वेलनेस सेंटरों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर का निरीक्षण किया। भागलपुर के प्रभारी डॉ. रजत कुमार, फार्मासिस्ट मनोज कुमार से स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या रजिस्टर, दवाइयों का स्टाक, वितरण व्यवस्था, मरीजों की संख्या, प्रसव के सामान, भवनों की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मूल्यांकन के बाद स्वास्थ्य सेवा और सुदृढ़ की जाएगी। इससे सीएचसी, पीएचसी और वेलनेस सेंटरो की सेवा में वृद्धि होगी। राज्य स्तरीय टीम ने बताया कि यह निरीक्षण स्टेट रिव्यू मिशन की रिपोर्ट के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रोग्राम मैनेजर पूनम, डॉ. अविनाश मौर्या, रामकेश यादव, अरविंद कुशवाहा, विपिन शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। राज्य स्तरीय टीम के डाॅ. शशि प्रकाश ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें