...फोटो समाचार
24 दिसंबर को पीलीभीत में खेली जाएगी स्टेट चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेशीय क्राॅस कंट्री में प्रतिभाग के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसके बाद 19 सदस्यीय जनपद टीम की घोषणा की गई।
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से रविवार को चयनित खिलाड़ियों की सूची संघ के जिला सचिव शिवानंद नायक ने जारी की। बताया कि चयनित टीम 23 दिसंबर को देवरिया से प्रस्थान करेगी। 24 दिसंबर को पीलीभीत में प्रदेशीय क्राॅस कंट्री चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 15 जनवरी 2024 को आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में चार वर्गों 10 किमी, आठ, चार व दो किमी की रेस होगी।
चयनित जिला टीम में बालक वर्ग में शिशुपाल यादव, राजेश निषाद, दुर्गेश यादव, विश्वनाथ पासवान, इमरान, अवनीश यादव, शंभू, धीरज यादव, सुनील गौतम, नितेश कुशवाहा, ओम केश्वर, अमित यादव, विश्वजीत चौहान, भरत यादव, बालिका वर्ग में सोनाक्षी, संजना साहनी, स्वयंवर मिश्रा, गुड़िया सिंह, पुरुष वर्ग में जितेंद्र राजभर का चयन किया गया। टीम मैनेजर पुष्पेंद्र यादव एवं सीनियर खिलाड़ी शाइना होंगी।