फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पं.दीनदयाल सीनियर महिला हॉकी में होगी जिले की भी प्रतिभागिता

Mon, 18 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में 18 से 23 दिसंबर तक होगी सीनियर महिला स्टेट हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला स्टेट हॉकी प्रतियोगिता के लिए लिए गोरखपुर मंडल की घोषणा कर दी गई है। इसमें जिले की भी प्रतिभागिता तय हो गई है। चयनित टीम में 11 खिलाड़ी स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की, देवरिया की तीन और गोरखपुर जिले की दो खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से 18 से 23 दिसंबर तक लखनऊ में पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला स्टेट हॉकी प्रतियोगिता होगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद गोरखपुर मंडल टीम के मैनेजर बनाए गए हैं। रविवार की दोपहर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गोरखपुर मंडल की टीम उनकी देखरेख में रवाना हुई। उन्होंने बताया कि मंडलीय टीम में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की अंजू यादव, अंशिका वर्मा, रेनुका पटेल, कोमल पाल, खुशी पांडेय, अंशू, रीति सोनी, अन्नू वर्मा, मनीषा पटेल, राबिया खान, पल्लवी केशरवानी, देवरिया जनपद से विभा, कोमल, सुप्रिया एवं गोरखपुर जिले से खुशी पटेल व तन्नू का चयन 16 सदस्यीय टीम में हुआ है। टीम रविवार की देर शाम लखनऊ पहुंच गई। उन्होंने बताया कि पिछले साल पं. दीनदयाल सीनियर महिला हॉकी स्टेट प्रतियोगिता में हमारी टीम उपविजेता व लखनऊ मंडल विजेता रही थी। इस बार टीम मजबूत और तैयारी भी बेहतर है। स्टेट प्रतियोगिता के लिए हमारी टीम इस बार विजेता बनने के लिए उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें