डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मोहन सेतु का नि
बरहज। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को आए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन मोहन सेतु का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जिम्मेदारों से मार्च 2024 तक पुल के रास्ते आवागमन सुलभ करा देने निर्देश दिया। हालांकि रिवाइज स्टीमेट के कारण करीब दो वर्ष तक कार्य प्रभावित रहा।
करीब ढ़ाई बजे अधिकारियों का काफिला सरयू तट पर निर्माणाधीन मोहन सेतु पर पहुंचा। जहां पहले से ही विभागीय अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने रिवाइज एस्टीमेट अवमुक्त होने का हवाला देते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर विभव सिंह विशेन से कार्य की प्रगति की जानकारी लिया। अधिकारी ने डीएम से जून 2024 तक सेतु निर्माण कार्य पूर्ण करा लेने को कहा। जिस पर डीएम ने मार्च 2024 तक आवागमन बहाल करा लेने की हिदायत दी।
पीपा पुल न लगने पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण
बरहज। सरयू नदी तट के रास्ते 15 नवंबर तक पीपा पुल न लगाए जाने पर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह नदी पार जाने के लिए हो रही असुविधाओं को लेकर नाराज दिखे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता आरके सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। नदी तट पर मौजूद लोगों ने नदी के पीछे हटने पर 15 नवंबर से 15 जून तक पीपा पुल से आवागमन सुलभ कराए जाने की बात की। चार फरवरी तक समुचित प्रबंध न होने की शिकायत की। डीएम ने कहा कि पीपा पुल से अब तक आवागमन सुलभ न हो पाना गंभीर विषय है। मातहतों से जवाब मांगा गया है। संवाद