फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप वेंडर से लूट के मामले में पुलिस को नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टांप वेंडर से लूट के मामले में पुलिस को नहीं मिली सफलता
विज्ञापन

देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के चोरखरी गांव के पास स्टांप वेंडर से हुई लूट के मामले में पुलिस को अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। एसओजी टीम स्टांप वेंडर के साथ रहने वाले एक युवक से कुछ जानकारी ली है। वहीं, सर्विलांस के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
चोरखरी गांव निवासी रामवृक्ष प्रसाद कुशीनगर के हाटा तहसील में स्टांप वेंडर हैं। सोमवार की देर शाम वह टेंपो से आए। गांव के मोड़ पर उतरकर पैदल ही घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लूट लिया। सूचना के बाद एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल, रुद्रपुर के प्रभारी सीओ दिनेश सिंह यादव और गौरीबाजार थाने के इंस्पेक्टर अश्वनी राय मौके पर पहुंचे। पीड़ित से पूछताछ और तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया। गौरीबाजार पुलिस के साथ ही एसओजी टीम को मामले के पर्दाफाश में लगाया गया है। एसओजी टीम ने कुशीनगर के हाटा और कई अन्य इलाकों में पहुंचकर जांच-पड़ताल की। बुधवार को एसपी ने एसओजी टीम से जानकारी ली।
विज्ञापन

कुछ बातें नहीं खा रहीं मेल
देवरिया। स्टांप वेंडर रामवृक्ष प्रसाद की बताई गई कुछ बातें जांच में मेल नहीं खा रही हैं। रामवृक्ष ने डेढ़ लाख रुपये और पांच लाख रुपये के स्टांप लूट की बात बताई थी। जांच में पता चला है कि 11 सितंबर को उन्होंने 4.80 लाख रुपये की स्टांप खरीदी थी। उस दिन बिक्री भी की। शनिवार और रविवार को अवकाश था। सोमवार को उन्होंने 1.04 लाख रुपये कीमत की स्टांप की बिक्री की थी। बताया जा रहा है कि उसी दिन स्टांप खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये जमा भी कराया गया।
कर्ज लेने की बात आ रही सामने
देवरिया। रामवृक्ष प्रसाद ने स्टांप खरीदने के लिए रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए हैं। अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले में कोई कहानी तो नहीं बनाई गई है। वहीं, एक युवक रोज उन्हें बाइक से ले जाता और ले आता था। उस दिन वह अचानक ससुराल जाने की बात कह कर चला गया। यह भी पुलिस के लिए जांच का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

स्टांप वेंडर रामवृक्ष प्रसाद से लूट के मामले के पर्दाफाश में गौरीबाजार पुलिस और एसओजी टीम लगी हुई है। हर बिंदुओं को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। जल्द ही लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें