फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लगने लगे स्टॉल, कल से शुरू होगा देवरिया महोत्सव

Sat, 03 Feb 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया महोत्सव को लेकर चीनी मिल ग्राउन्ड पर चल रही तैयारी
विज्ञापन
देवरिया। चार फरवरी से चीनी मिल के मैदान में देवरिया महोत्सव शुरू हो रहा है। इसे लेकर तैयारी जोरों पर शुरू कर दी गई है। जर्मन हैंगर लगाने का काम अंतिम दौर में है। वहीं, रोशनी और साउंड सिस्टम भी लगाने में मजदूर शुक्रवार को जुटे रहे। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाने के लिए स्टाॅल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देवरिया महोत्सव चार से 11 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद 12 से 29 फरवरी तक प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोजपुरी गीत, गजल, कवि सम्मेलन, रासलीला सहित अन्य कार्यक्रम एक-एक दिन होंगे। इसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। महोत्सव में जुटने वाली भीड़ के लिए यहां जर्मन हैंगर पंडाल लगाया जा रहा है, जिसका काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसके साथ-साथ बगल में स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
अतिथियों व कलाकारों के ठहरने के लिए ग्रीन रूम बनाने का काम जोरों पर है। आयोजन स्थल पर पर्याप्त रोशनी के लिए शुक्रवार को मजदूर लगाए गए थे, जो एलईडी लाइट, ट्यूबलाइट और आकर्षक बल्ब लगाने में जुटे थे। वहीं, साउंड सिस्टम भी लगाया जा रहा था।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि देवरिया महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। ताकि समय से सभी काम पूरा कर लिया जाए। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी पूरी तैयारी का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें