संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने चोरी के सामान के साथ शुक्रवार को दो किशोरों सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
श्रीरामपुर थाने की पुलिस ने कडसरवा बुजुर्ग गांव के बहरा टोला संदीप प्रसाद पुत्र महात्म प्रसाद, नूरनवी पुत्र करामत अंसारी उम्र और राहुल कुमार सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी कडसरवा बुजुर्ग तथा दो किशोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास चोरी के 10 मोबाइल, चार नेकबैंड, एक स्मार्ट घड़ी, एक कंप्यूटर सीपीयू, दो बड़े टाॅर्च, एक छोटा टार्च बरामद हुआ। इन सभी ने मिलकर पड़री बाजार स्थित उपेंद्र कुशवाहा की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर बीते तीन जनवरी की रात में चुराया था। कार्रवाई में श्रीरामपुर थाने की पुलिस के अलावा सर्विलांस टीम भी शामिल थी।