फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टेडियम को मिले बैडमिंटन कोच

Tue, 25 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम को बैडमिंटन कोच मिल गया है। इससे बैडमिंटन खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने में मदद मिलेगी। स्टेडियम में 40 वर्ष से बैडमिंटन हाॅल है। इस वर्ष के शुरुआत में इस हाॅल का पुनरुद्धार भी कर दिया गया है। इसमें बने दो कोर्ट और बेहतरीन बन गए हैं। पहली बार इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी श्यामधर ओझा को बतौर कोच खेल निदेशालय ने तैनात किया है।
विज्ञापन

इन्हें कौशांबी से स्थानांतरित कर देवरिया भेजा गया है। साथ ही, स्टेडियम में बैडमिंटन का प्रशिक्षण कैंप शुरू हो गया है। इसमें सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक और शाम को चार से सात बजे तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें