फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खराब सड़कों के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ोरहज क्षेत्र में टूटी सड़कों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते सपाई संवाद
विज्ञापन
सरकार के नौ वर्ष बाद भी नहीं सुधरे हालात, लोगों का राह चलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील क्षेत्र में सड़कों के बुरे हाल को लेकर मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि भाजपा सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। लेकिन सड़कें जस की तस बनी हुई हैं। जिस पर लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में करीब 25 कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा लगाते हुए सड़क पर उतर गए। जहां जमकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। विजय रावत का कहना था कि प्रधानमंत्री सड़क बरांव-पकड़ी-देवरिया, कपरवार-बरांव, मदनपुर-रुद्रपुर, पैना-सतरांव, बेलडॉड़-कठिनईया सहित अन्य मार्गों की हालत बद से बदतर हो गई है। इन सड़कों पर राह चलना दुर्घटनाओं को दावत देना है। लेकिन जिम्मेदार कोई सुधि नहीं ले रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों का सुदृढ़ीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है। मौके पर संजय सिंह, विवेक कुमार, अजय यादव, अनीश शर्मा, राहुल तिवारी, विकास यादव, सिराज खां, जावेद और विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें