हॉक स्पोर्ट्स अंडर-19 क्रिकेट सीरीज का खेला गया चौथा मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। हाॅक स्पोर्ट्स अंडर-19 क्रिकेट सीरीज का चौथा मैच मंगलवार को नीना थापा क्रिकेट एकेडमी व देवरिया क्रिकेट क्लब एनबी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इसमें आर्यन निषाद के शतक की बदौलत नीना थापा ने देवरिया क्रिकेट एकेडमी को हराकर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई।
माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही मैदान पर टाॅस जीतकर देवरिया क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें आर्यन निषाद ने 113, तेजस वीर सिंह वोहरा 47, अमान शाह के 19 और अंकित पासवान के 18 रन शामिल रहे।
देवरिया क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मेहताब अली और अमित यादव ने तीन-तीन और साहिल ने दाे विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 27 ओवर में 128 रन पर बनाकर आउट हो गई। देवरिया की तरफ से अमित यादव ने 34, दीपू पटेल ने 23, अनुज यादव 11 और राहुल साहनी ने 10 रनों का योगदान किया।
नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन शाह ने चार, अनमोल सिंह, वीर प्रताप सिंह, प्रशांत गौड़ और अंश सिंह ने एक-एक विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आर्यन निषाद को दिया गया।