फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने फैसल एकेडमी को पांच विकेट से हराया

Sun, 29 Dec 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवाशं एकेडमी की ओर से आयोजित प्रथम श्री चतुर्भुजी नारायण क्रिकेट कप प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में स्टेडियम टीम ने फैसल एकेडमी को पांच विकेट से शिकस्त देकर दो अंकों की बढ़त बना ली। चार विकेट लेकर और 20 रन की पारी खेलकर जीत में अहम योगदान देने वाले प्रांजल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बगहा मठिया ग्राउंड पर चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को लीग दौर का मुकाबला फैसल एकेडमी व स्पोटर्स स्टेडियम के बीच खेला गया। टाॅस जीत स्टेडियम की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फैसल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 27.2 ओवर में 146 रन का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें रीतेश राजभर ने 36 गेंद में 45, आरव 24, राजू निषाद ने 17 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से प्रांजल ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। अभिनव को तीन, यशदीप और रघुराज को एक-एक विकेट हासिल हुआ। जवाब में उतरी स्टेडियम की टीम ने 29.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिसमें स्टेडियम की तरफ से सौरभ ने सर्वाधिक 30, शोएब व सचिन ने 21-21 और प्रांजल ने 20 रन की पारी खेली। फैसल एकेडमी की तरफ से रीतेश, विपिन, नीरज और आदित्य ने एक-एक विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रांजल को दिया गया। इसके पूर्व सुबह में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र जायसवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें